एस डी मेमोरियल एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, छात्रों ने प्रस्तुत किए आकर्षक विज्ञान मॉडल

Location: Meral


मेराल स्थित एस डी मेमोरियल एकेडमी में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान आधारित विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने डिफेंस सिस्टम, वाटर हार्वेस्टिंग, वाटर साइकिल, सोलर सिटी, इलेक्ट्रिक लिफ्ट, पॉल्यूशन, रॉकेट, विंडमील सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर मॉडल बनाकर उनके उपयोग और कार्यप्रणाली की जानकारी दी।
प्रदर्शनी का अवलोकन विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र, प्राचार्य अरुण कुमार, रमाशंकर चौबे, विवेकानंद चौबे, रंजीत चौबे सहित शिक्षक अमरेंद्र कुमार मिश्र, जयप्रकाश पांडेय, मृत्युंजय पांडे, गौतम कुमार आदि ने किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से उनके मॉडल की उपयोगिता, सार्थकता और कार्य करने की विधि के बारे में जानकारी ली।
प्रदर्शनी में कक्षा 6 की छात्राएं नंदिनी, पल्लवी, हर्षिता, आरुषि एवं गोल्डी ने पॉल्यूशन पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया। कक्षा 6 की अनुराधा एवं सबा प्रवीण ने वाटर साइकिल, कक्षा 8 के शिवम, शशि, आयुष एवं पवन ने इलेक्ट्रिक लिफ्ट, कक्षा 7 के अमित कुमार, प्रिंस कुमार, रविकांत, युवराज, हिमांशु आदि ने सोलर सिटी का मॉडल प्रदर्शित किया।
वहीं कक्षा 5 के अंशु, प्रियांशी एवं क्षितिज ने वाटर फिल्टर, कक्षा 3 के सत्यम ने रॉकेट, कक्षा 7 के गुलाम, सूर्यकांत, दुर्गादत्त, अंकित एवं फक्रेआलम ने डिफेंस सिस्टम, कक्षा 4 के सत्या एवं सफिया ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग, कक्षा 5 की शिफा, आराध्या, रहमतुन एवं अलका ने वोल्केनिक इरप्शन तथा कक्षा 5 के शिवम, आयुष एवं आर्यन ने विंडमील का मॉडल प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर पीयूष पांडे, अंशु कुमारी, देवकीर्ति टोप्पो, एनिमा कुजूर, मीणा केरकेट्टा, नसरीन खातून सहित विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!