एसपी से मिले कांग्रेस नेता रुद्र शुक्ला, सड़क सुरक्षा समेत विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • 5 hours ago
  • 0 Comments

Location: पलामू

मेदिनीनगर: पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं प्रदेश कोऑर्डिनेटर प्रोफेशनल कांग्रेस रुद्र शुक्ला ने गुरुवार को पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर पलामू में नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान रुद्र शुक्ला ने पांकी विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं का मुद्दा उठाते हुए सड़क सुरक्षा को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।
रुद्र शुक्ला ने कहा कि पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी युवा एवं ऊर्जावान अधिकारी हैं और पलामू में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में पुलिस व्यवस्था में सुधार देखने को मिल रहा है तथा आमजन भी पुलिस अधीक्षक के कार्यों की सराहना कर रहे हैं।
उन्होंने पलामू जिले की ओर से पुलिस अधीक्षक को बेहतर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था के लिए धन्यवाद भी दिया।
मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धनंजय पाठक एवं युवा कांग्रेस नेता मुकेश सिंह भी उपस्थित थे। :::

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Reactions about this news

    News You may have Missed

    गढ़वा प्रशासन की बड़ी बैठकें: राशन व्यवस्था, पर्यटन विकास, बालू खनन पर सख्ती और एससी-एसटी पीड़ितों को राहत

    गढ़वा प्रशासन की बड़ी बैठकें: राशन व्यवस्था, पर्यटन विकास, बालू खनन पर सख्ती और एससी-एसटी पीड़ितों को राहत

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद वीडी राम ने चलाया जनसंपर्क अभियान

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद वीडी राम ने चलाया जनसंपर्क अभियान

    पलामू क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, तीन जिलों के 300 पुलिसकर्मी मैदान में

    पलामू क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, तीन जिलों के 300 पुलिसकर्मी मैदान में

    धुरकी पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा व सामाजिक कुरीतियों से बचाव की दी जानकारी

    धुरकी पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा व सामाजिक कुरीतियों से बचाव की दी जानकारी

    पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ गायत्री महायज्ञ, मंदिर परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ गायत्री महायज्ञ, मंदिर परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, खेलो इंडिया अस्मिता महिला साइकिलिंग सिटी लीग में दिखा उत्साह

    विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, खेलो इंडिया अस्मिता महिला साइकिलिंग सिटी लीग में दिखा उत्साह
    error: Content is protected !!