एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

Location: Garhwa

गढ़वा : जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 17 एवं 18 मई 2025 को स्थानीय रामासाहू मैदान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 240 से अधिक बालक-बालिकाओं और युवाओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का आयोजन तीन आयु वर्गों में किया गया – अंडर-14, अंडर-16 और सीनियर वर्ग।

17 मई को अंडर-14 व अंडर-16 आयु वर्ग के प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय इंटर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

ट्रायथलॉन (बालक वर्ग):

  • ट्रायथलॉन A: रुद्र प्रताप खाखा
  • ट्रायथलॉन B: विवेक कुमार ठाकुर
  • ट्रायथलॉन C: सिद्धार्थ कुमार

ट्रायथलॉन (बालिका वर्ग):

  • ट्रायथलॉन A: सोनाक्षी सिंह
  • ट्रायथलॉन B: रंजनी कुमारी
  • ट्रायथलॉन C: चांदनी कुमारी

अंडर-16 बालक वर्ग:

  • 80 मीटर और 600 मीटर: सूरज कुमार
  • 1600 मीटर: सचिन कुमार कुशवाहा
  • लांग जंप: अल्ताफ अंसारी
  • हाई जंप: रौशन शवं
  • गोला फेंक और चक्का फेंक: मनीष कुमार
  • भाला फेंक: अभिनव यादव

अंडर-16 बालिका वर्ग:

  • 80 मीटर: दीपा कुमारी
  • 600 मीटर: अर्पणा कुजूर
  • 1600 मीटर: अंजनी कुमारी
  • गोला फेंक: परिधि कुमारी

18 मई को सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से 110 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को 24 और 25 मई को हजारीबाग में आयोजित होने वाली 14वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

चयनित सीनियर खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

पुरुष वर्ग:

  • 100 मीटर व हाई जंप: आकाशदीप ऋषि
  • 200 मीटर: सूरज कुमार
  • 400 मीटर: रोहित यादव
  • 800 मीटर: सचिन कुमार
  • 1500 मीटर: अख्तर अंसारी
  • 5000 मीटर: बाबूलाल कोरवा
  • लांग जंप: शेषनाग सिंह
  • गोला फेंक और भाला फेंक: रोहित प्रसाद

महिला वर्ग:

  • 100 मीटर और लांग जंप: प्रियंका केरकेट्टा
  • 200 मीटर: लक्ष्मी ऋषि
  • 400 मीटर: सुरभि कच्छप
  • 800 मीटर: सीमा कुमारी

इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गढ़वा के खिलाड़ी कम संसाधनों में भी निरंतर बेहतरी की ओर अग्रसर हैं। संघ की ओर से ऐसे खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन दिया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
सुशील कुमार तिवारी, अजय कांत, कोशलेश तिवारी, प्रदीप सिंह, रमेश सिंह, नीलकंठ सिंह, संतोष मौर्य, रमाशंकर सिंह, अतुल मिश्रा, अभिषेक कुमार, आज्जो सिद्दीकी, राजेंद्र कुजूर, लक्ष्मण राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थेे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के
    error: Content is protected !!