एक ही रात में तीन किसानों के खेतों से समरसेबल मोटर चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर: थाना क्षेत्र के मकरी गांव में चोरों ने मंगलवार रात एक ही समय में तीन किसानों के खेतों से समरसेबल मोटर, स्टार्टर और स्टेबलाइजर की चोरी कर ली। इस घटना के बाद किसानों में आक्रोश है।

शनिवार सुबह किसानों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। मकरी गांव के किसान प्रेमचंद प्रसाद यादव, विनोद विश्वकर्मा और दिनेश पासवान अपने खेतों में फसलों की सिंचाई के लिए समरसेबल मोटर का उपयोग कर रहे थे। रात में खेतों पर कोई मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने बोरवेल से समरसेबल मोटर निकालकर चोरी कर लिया।

इसके अलावा, दिनेश पासवान के घर के सामने खड़ी टेंपो से बैटरी भी चोरों ने उड़ा ली। बुधवार सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे, तो समरसेबल मोटर गायब देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और किसानों को आश्वासन दिया है कि चोर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पीड़ित किसानों ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!