एआईएमआईएम के नेताओं ने मेराल प्रखंड का किया दौरा

Location: Garhwa

गढ़वा: एआईएमआईएम के नेताओं ने मेराल प्रखंड के पढुवा, लोवादग सोहबरिया, सांवरिया, तेनार पंचायत आदि का दौरा किया।

इस अवसर पर एआईएमआईएम के नेताओं ने कहा कि दौरा करने का मुख्य उद्देश्य मेराल प्रखंड के पंचायत स्तरीय कमेटी को मजबूत करना है। वहीं कार्यकर्ताओं को संगठित करना है। वहीं पार्टी को धारदार बनाने के साथ ही मजबूत बनाना है।

इस दौरान पार्टी के नीति और सिद्धांतो को जन-जन तक पहुंचाया गया। पार्टी के नेताओं ने मेराल प्रखंड अध्यक्ष फारूक अंसारी के नेतृत्व में दौरा किया गया। मौके पर नेताओं ने कहा कि आज तक यहां के जनप्रतिनिधियों के द्वारा गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र की जनता को सिर्फ ठगने करने का काम किया गया है। गरीब, शोषित व वंचितों का आवाज किसी जनप्रतिनिधि के द्वारा नही उठाया जाता है। उन्होंने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधि 17 साल, दस साल व पांच साल राज करने के बाद भी यहां के लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं करा पाए हैं। इस बार परिवर्तन की लहर है। यहां की जनता अब किसी जनप्रतिनिधि के झांसा में आने वाले नही है। इस बार यहां की जनता नया चेहरा को जनप्रतिनिधि के रूप में मन बना चुका है। इस अवसर पर एआईएमआईएम के मेराल प्रखंड अध्यक्ष फारूक अंसारी, जिला प्रवक्ता अब्दुल रहमान अंसारी, मेराल के युवा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अली उर्फ लाला, युवा क्रांतिकारी नेता सफदर अली, सकलेन अंसारी, दाऊद इब्राहिम आदि उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!