ईंधन की कृत्रिम कमी उत्पन्न करने वालों पर होगी कार्रवाई : एसडीएम

Location: Garhwa

शहर के पेट्रोल पंपों पर एसडीएम का औचक निरीक्षण, स्टॉक रजिस्टर की जांच की

गढ़वा। नागरिकों द्वारा पिछले दो-तीन दिनों से फोन पर मिल रही शिकायतों के मद्देनज़र सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने सोमवार अपराह्न में गढ़वा शहरी क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति व्यवस्था तथा स्टॉक रजिस्टर की जांच की गई। उन्होंने मौके पर मौजूद ग्राहकों के साथ-साथ पेट्रोल पंप कर्मियों से भी फीडबैक लिया।

इस निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा किसी भी प्रकार की आपूर्ति-बाधा नहीं है। इस पर एसडीएम ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया कि वे किसी भी परिस्थिति में ईंधन की कृत्रिम कमी की स्थिति उत्पन्न न होने दें तथा आम नागरिकों को पेट्रोल-डीजल की सहज एवं निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही न तो किसी पेट्रोल पंप को बिना पर्याप्त कारण बंद रखें और न ही ग्राहकों को वापस लौटायें।
यदि किसी पेट्रोल पंप को अपरिहार्य स्थिति में कुछ देर के लिए बंद करना पड़े तो बाहर स्पष्ट और बड़े अक्षरों में सूचना प्रदर्शित होना चाहिए कि उक्त पेट्रोल पंप उस समय किस कारण से बंद है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईंधन स्टॉक रजिस्टर को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने का भी निर्देश दिया, ताकि आपूर्ति की स्थिति की आवश्यकता अनुरूप नियमित निगरानी की जा सके।
एसडीएम ने बताया कि उन्होंने अपने अनुमंडल क्षेत्र के सभी अंचल अधिकारियों एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को एलपीजी गैस एवं पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति व्यवस्था पर नियमित नजर रखने का निर्देश दिया हुआ है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!