आरके पब्लिक स्कूल में शोकसभा, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी गई श्रद्धांजलि

गढ़वा : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद देशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस हमले में लगभग 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई, जिनमें विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।

इसी क्रम में आर. के. पब्लिक स्कूल में शोकसभा आयोजित कर आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई। स्कूल प्रांगण में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर स्कूल के निदेशक सह शिक्षाविद् अलखनाथ पाण्डेय ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला अत्यंत दुखद, निंदनीय और मानवता के विरुद्ध एक कायरता पूर्ण कृत्य है। उन्होंने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करती है और हमें विश्वास है कि सरकार एवं सुरक्षाबल इस कायराना हरकत का माकूल जवाब देंगे।

पाण्डेय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति और उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति मिले। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    झामुमो-कांग्रेस में समझौता, एक ही सीट पर उम्मीदवार देगा झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया सूझबूझ का परिचय

    झामुमो-कांग्रेस में समझौता, एक ही सीट पर उम्मीदवार देगा झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया सूझबूझ का परिचय

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    error: Content is protected !!