आछोडीह गांव में मां वैष्णो देवी का 28वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

Location: Manjhiaon


मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के आछोडीह गांव में मां वैष्णो देवी का 28वां स्थापना दिवस तीन दिवसीय कार्यक्रम के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रविवार की रात भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मंदिर के संरक्षक इंदु दुबे, संयोजक सह वरिष्ठ अधिवक्ता शशि भूषण दुबे, प्रखंड प्रमुख आरती दुबे, पंचायत के मुखिया अख्तर खान और प्रमुख प्रतिनिधि प्रेम शंकर दुबे उर्फ मुन्ना दुबे ने संयुक्त रूप से मां वैष्णो देवी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी और माता रानी की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। अतिथियों ने मां वैष्णो देवी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
भक्ति जागरण में मुख्य कलाकार गायक उमाशंकर मिश्रा ने गणेश वंदना और भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वाराणसी की गायिका सीमा गुप्ता, पटना की गायिका हेमा पांडेय, बिहार के गायक कुंदन देव तथा “कटपा मामा” झांकी ग्रुप की टीम ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा और श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे।
आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में व्यवस्था बनाए रखी गई। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल और प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई थी। अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर और चूंदरी ओढ़ाकर किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न वर्गों और समुदायों के लोगों ने भाग लिया, जिससे सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश मिला।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों, कलाकारों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता दिवाकर दुबे ने किया। इस अवसर पर शशि भूषण दुबे सहित कई अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!