आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

Location: Meral

गढ़वा। प्रखंड कार्यालय के बाल विकास परियोजना सभागार में सोमवार को ‘पोषण और पढ़ाई भी’ कार्यक्रम अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। शिविर का उद्घाटन सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ जसवंत नायक, प्रमुख दीपमाला कुमारी, पर्यवेक्षिका मीना कुमारी, स्वस्तिका रानी, अजीत कुमार सिंह और प्रधान सहायक मुरारी मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

जानकारी के अनुसार इस प्रशिक्षण शिविर में 50 आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सीओ जसवंत नायक ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ पोषण और स्वच्छता की जानकारी उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के बाद सेविकाएं अपने-अपने केंद्रों और क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं और नौनिहाल बच्चों को इसके बारे में जागरूक करेंगी, जिससे लोग सरकार के उद्देश्यों से अवगत हो सकेंगे।

शिविर में प्रमुख दीपमाला कुमारी, पर्यवेक्षिका मीना कुमारी, स्वस्तिका रानी और अजीत कुमार सिंह ने भी विषय पर अपने विचार रखे।
प्रशिक्षण शिविर में आंगनबाड़ी सेविकाएं अजमेरून खातून, मालती देवी, सवारी देवी, मनोरमा देवी, उषा देवी, अनीता देवी, सरस्वती देवी, गीता देवी, नसीमा बीबी, सलमा खातून सहित कई अन्य उपस्थित थीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!