अमित कुमार बने मझिआंव थाना के 37वें थाना प्रभारी

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि): पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अमित कुमार को मझिआंव थाना का 37वां थाना प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने सोमवार को मझिआंव थाना में योगदान दिया।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने आगामी 28 मई को होने वाले बकरीद पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि जिन ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या हो, वे सीधे उनसे व्यक्तिगत रूप से मिल सकते हैं। साथ ही लोगों को बिचौलियों से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि थाना में बिचौलियों के लिए कोई जगह नहीं है। किसी भी मामले की जानकारी सीधे उन्हें दें, ताकि हर संभव समाधान किया जा सके।
इस अवसर पर नए थाना प्रभारी का गुलदस्ता देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मौके पर एसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह, चंदन प्रधान, एएसआई आलोक कुमार, शालिक कुजूर, विद्याधर मछुआ, कामेश्वर राम, अरुण कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!