सरस्वतिया नदी में पोपलेन एवं जेसीबी से नदी के गाद हटाने का काम शुरू

“आपन सरस्वतिया” : जन सहयोग से सरस्वतिया नदी संरक्षण की सामूहिक पहल

एसडीएम के आह्वान पर संस्थाओं ने बढ़ाए हाथ

गढ़वा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को गंगा दशहरा के अवसर पर सरस्वतिया नदी के पुनरुद्धार को लेकर सफाई एवं गाद हटाने का अभियान शुरू किया गया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के आह्वान पर शुरू किया जा रहे “आपन सरस्वतिया” अभियान में विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संस्थाओं ने स्वैच्छिक सहयोग दिया।

पहले दिन के अभियान में शिवालया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड, नगर परिषद तथा गढ़वा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से नदी क्षेत्र में सफाई कार्य प्रारंभ कराया गया। शिवालया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड द्वारा सफाई कार्य के लिए अपना पोकलेन उपलब्ध कराया गया, जबकि नगर परिषद ने अपना जेसीबी एवं मानव बल उपलब्ध कराया। वहीं गढ़वा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा अभियान में लगे वाहनों के लिए एक दिन के ईंधन की व्यवस्था करायी गई।

अनुमंडल पदाधिकारी ने इन सभी संस्थाओं की इस सामूहिक पहल की सराहना करते हुए साधुवाद दिया। उन्होंने शहर की अन्य सामाजिक संस्थाओं एवं जागरूक नागरिकों से भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि नदी पुनरुद्धार को लेकर जल संसाधन विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों से भी समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहयोग मांगा जा रहा है। हालांकि प्रशासनिक प्रक्रियाओं में समय लगने तथा मानसून निकट होने के कारण समय की आकस्मिक महत्ता को देखते हुए जन सहयोग से तत्काल सफाई अभियान शुरू कराया गया है।

उन्होंने कहा कि सरस्वतिया नदी गढ़वा शहर की ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक धरोहर है और इसके संरक्षण के लिए प्रशासन तथा समाज दोनों की साझा भागीदारी आवश्यक है।
सोमवार के अभियान में शिवालया कंस्ट्रक्शन के बृजेश कुमार यादव, नगर परिषद के नगर प्रबंधक ओमकार यादव, गढ़वा केमिस्ट एवं ड्रगेस्ट एसोसिएशन के आद्याशंकर पांडेय, संतोष दुबे, वीरेंद्र कुमार मनीष कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सिंह, अभिषेक भारद्वाज आदि की सराहनीय भूमिका रही।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!