तेज रफ्तार का तांडव: एनएच-39 पर भीषण सड़क हादसा, तीन गंभीर

Location: Shree banshidhar nagar

देर रात घर लौट रहे थे सभी, हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
बंशीधर नगर: एनएच-39 फोरलेन सड़क पर रविवार देर रात तेज रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपाया। सड़क पर हुए भीषण हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायलों को किसी तरह सड़क से हटाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
घायलों में थाना क्षेत्र के हुलहुला गांव निवासी स्वर्गीय कैलाश महतो के 63 वर्षीय पुत्र जगदीश महतो, देवीदयाल महतो तथा बिलासपुर गांव निवासी सतेंद्र चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र अमित पटेल शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी देर रात अपने घर लौट रहे थे, तभी एनएच-39 फोरलेन पर यह दर्दनाक हादसा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना इतनी भयावह थी कि टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उनकी जान बच सकी।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!