अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसपीडी कॉलेज में योग कार्यक्रम आयोजित

Location: Garhwa



— एनएसएस और एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सीखे योगासन

गढ़वा:
ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज, गढ़वा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की संयुक्त पहल पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन के अभ्यास और उनके लाभ बताकर की गई।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. निकलेश चौबे ने कहा कि आज की व्यस्त दिनचर्या में निरोग रहने के लिए योग बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं से इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।
प्रो. संजय केशरी ने योग से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. उमेश सहाय ने योग को जीवन की नियमित प्रक्रिया में शामिल करने की सलाह दी।

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कमलेश कुमार सिन्हा ने किया। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से न केवल शरीर बल्कि मन भी स्वस्थ रहता है।

इस अवसर पर डॉ. चंद्र कुमार और डॉ. उमेश सहाय के निर्देशन में उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार, कपालभाति, भस्त्रिका, शीर्षासन, पवन मुक्त आसन, अग्निसार सहित अन्य योगासन कराए गए और उनके स्वास्थ्य लाभ भी समझाए गए।

कार्यक्रम में प्रो. विवेकानंद उपाध्याय, डॉ. बिनोद कुमार द्विवेदी, प्रो. सत्यदेव कुमार, डॉ. हिमांशु भूषण जरुहार, प्रो. अजय सिंह, प्रो. नीलम गुप्ता, प्रो. किरण कुमारी, प्रो. रबीता शुक्ला, रामानंद उपाध्याय, प्रो. आशीष उपाध्याय, प्रो. निकेता, ब्रजेश सिंह, सुबोध पाठक, चंद्रकांत सिंह, धर्मेंद्र धर दुबे, शशि पाल, आनंद पाठक, राजेश द्विवेदी, धीरेन्द्र तिवारी, निराशा कुमारी समेत अनेक शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. बिनोद द्विवेदी ने किया।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!