स्वास्थ्य सेवा में बदलाव की बयार, नीमा चिकित्सकों ने सीएस को सौंपे सुझाव

Location: Garhwa

बंद उपकरणों को चालू करने, बारिश में संक्रमण से बचाव को दवा और छिड़काव की जरूरत बताई

गढ़वा : नेशनल इंटिग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के चिकित्सकों ने सोमवार को गढ़वा के नवपदस्थापित सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

नीमा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पातंजली केशरी ने सिविल सर्जन से औपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि जिले के लोग उनसे बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने अस्पतालों में बंद पड़े चिकित्सा उपकरणों को शीघ्र चालू कराने और रेफरल मरीजों की समस्या को कम करने पर जोर दिया। कहा कि समय पर इलाज की व्यवस्था होने से मरीजों को अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा।

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ. अनिल साव ने सभी अस्पतालों में मौसम को देखते हुए पर्याप्त दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में मलेरिया, वायरल बुखार और संक्रमण जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर, डीडीटी छिड़काव और मच्छरदानी वितरण आवश्यक है।

सिविल सर्जन डॉ. कैनेडी ने नीमा प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि मरीजों की सेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों में भी मरीजों को बेहतर परामर्श, जांच और दवा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

इस मौके पर नीमा के प्रदेश संरक्षक संजय जयसवालडॉ. आशीष सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!