सुंडीपुर मध्य विद्यालय भूमि अतिक्रमण मामले में मुखिया प्रतिनिधि नीरज सिंह ने आरोपों का किया खंडन

Location: कांडी



कांडी प्रतिनिधि। कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुंडीपुर में मध्य विद्यालय सुंडीपुर की अतिक्रमित भूमि को खाली कराने को लेकर विवाद सामने आया है। शुक्रवार को कांडी अंचल की ओर से चौकीदार के माध्यम से कुल 11 लोगों को नोटिस जारी किया गया था।

इस दौरान नोटिस प्राप्त करने वाले 11 व्यक्तियों में से एक ने मुखिया प्रतिनिधि नीरज सिंह पर आरोप लगाया कि वे दुकान खोलने के नाम पर उनसे जगह मांग रहे थे और मना करने पर कांडी अंचल के माध्यम से उन्हें प्रताड़ित कराया जा रहा है।

इन आरोपों के जवाब में रविवार को मुखिया प्रतिनिधि नीरज सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को नोटिस दिया गया है, वे वर्ष 1978 से नहीं बल्कि वर्ष 2000 से विद्यालय की भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह पांचवीं बार है जब अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया है और हर बार नोटिस मिलने पर वे किसी न किसी तरह का झूठा आरोप लगाते हैं।

नीरज सिंह ने स्पष्ट कहा कि उक्त भूमि मध्य विद्यालय की है और उस पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में गलत है। उन्होंने बताया कि जब बिश्रामपुर विधानसभा के विधायक नरेश प्रसाद सिंह क्षेत्र में आए थे, तब ग्रामीणों ने उनसे विद्यालय के खेल मैदान पर अतिक्रमण को लेकर शिकायत की थी। ग्रामीणों का कहना था कि अतिक्रमण के कारण स्कूल के बच्चों को खेलने में काफी परेशानी हो रही है।

मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि विधायक के संज्ञान में मामला आने के बाद कांडी अंचल द्वारा भूमि का सीमांकन कराया गया और उसके उपरांत अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अतिक्रमणकारी विद्यालय की भूमि पर झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं।

अंत में नीरज सिंह ने कांडी अंचलाधिकारी राकेश सहाय से आग्रह किया कि मध्य विद्यालय सुंडीपुर की भूमि को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, ताकि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को खेल मैदान की समस्या से निजात मिल सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!