गढ़वा में हवाई सेवा शुरू होने से चार राज्यों के लोग होंगे लाभान्वित : डॉ. पातंजली केशरी

Location: Garhwa



गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में एयरपोर्ट के निर्माण एवं हवाई सेवा की शुरुआत से क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। इससे व्यापार, चिकित्सा, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में व्यापक बदलाव आएगा। उक्त बातें भाजपा नेता डॉ. पातंजली केशरी ने कही।

उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा के निर्माण और क्षेत्रीय उड़ान सेवा शुरू होने से न सिर्फ गढ़वा जिले के लोग, बल्कि झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ-साथ छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग भी प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। व्यापारियों एवं आम नागरिकों को दिल्ली, कोलकाता, पटना, वाराणसी जैसे बड़े शहरों तक पहुंचने में समय की बचत होगी, जिससे आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

डॉ. केशरी ने कहा कि हवाई सेवा शुरू होने से झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मरीजों को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। गंभीर रोगियों को बड़े शहरों तक शीघ्र पहुंचाया जा सकेगा, जिससे जीवन स्तर में सुधार होगा। साथ ही, दूर-दराज के विशेषज्ञ चिकित्सकों का गढ़वा आना भी आसान होगा।

उन्होंने आगे कहा कि धार्मिक, प्राकृतिक और व्यापारिक दृष्टिकोण से गढ़वा जिले में अपार संभावनाएं हैं। हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जैसा कि देवघर सहित अन्य क्षेत्रों में देखा जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

डॉ. पातंजली केशरी ने बताया कि एयरपोर्ट के निर्माण से रियल एस्टेट, होटल, परिवहन एवं अन्य सहायक उद्योगों में निवेश बढ़ेगा। हवाई सेवा से लोग अपने कार्यों को कम समय में पूरा कर सकेंगे और परिवार को अधिक समय दे पाएंगे। इससे जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, संपत्तियों के मूल्य में वृद्धि होगी तथा रोजगार के अवसर बढ़ने से मजदूरी दर में भी इजाफा होगा।

उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण आवश्यक वस्तुओं के आदान-प्रदान के लिए भी हवाई सेवा एक बेहतर विकल्प सिद्ध होगी। कुल मिलाकर, गढ़वा में हवाई सेवा की शुरुआत जिले की प्रगति और विकास का नया द्वार खोलेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!