सीजन-3 का फाइनल सम्पन्न, मेराल ने बरडीहा को 3 गोल से हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Location: Manjhiaon


मझिआंव प्रतिनिधि।
प्रखंड क्षेत्र के टरहे पंचायत भवन खेल मैदान में आयोजित आज़ाद हिंद क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 सीजन-3 का फाइनल मुकाबला बरडीहा बनाम मेराल टीम के बीच खेला गया। टूर्नामेंट का आयोजन टरहे पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि सह भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कृपाल सिंह के द्वारा किया गया।
फाइनल मैच से पूर्व चमचमाती ट्रॉफी के साथ पूरे गाजे-बाजे के साथ खेल मैदान की परिक्रमा की गई, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया। इसके बाद फाइनल मुकाबला शुरू हुआ, जिसमें मेराल की टीम ने शानदार और रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए बरडीहा टीम को 3 गोल से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
मैच समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह एवं आयोजनकर्ता कृपाल सिंह के द्वारा विजेता और उप-विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजनकर्ता कृपाल सिंह की ओर से विजेता टीम को ₹11,000 नगद एवं उप-विजेता टीम को ₹7,100 नगद पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना के साथ खेलना ही अच्छे प्रदर्शन की पहचान है। खेल से शारीरिक, मानसिक और आर्थिक विकास होता है। वहीं आयोजनकर्ता कृपाल सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित होता आ रहा है और परहेज सहित आसपास के पंचायतों के खेल प्रेमियों के सहयोग से ही इसका सफल आयोजन संभव हो सका है।
कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि प्रेम शंकर पाठक, उप-प्रमुख प्रतिनिधि फुलेश्वर राम, प्राचार्य सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, पुरहे पंचायत की मुखिया शंभू राम, रामपुर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार पासवान, खेल कमेटी अध्यक्ष कमलेश कुमार यादव, भरत यादव, कृष्णा बैठा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!