सामाजिक समानता और भाईचारे का संदेश देता है बकरीद : मंत्री मिथिलेश

Location: Garhwa

: ईद – उल – अजहा बकरीद का त्योहार सोमवार को जिले भर में काफी धूमधाम से पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा के उंचरी स्थित ईदगाह, मस्जिद, मदरसा आदि स्थानों पर पहुंचकर इस्लाम धर्मावलंबियों से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।

       मौके पर मंत्री श्री ठाकुर  ने कहा कि बकरीद का त्यौहार समानता और भाईचारे का संदेश देता है। यह  इस्लाम धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार हज़रत इब्राहीम (अलैहिस्सलाम) की अल्लाह के प्रति निष्ठा और उनके बलिदान की याद में मनाया जाता है। यह पर्व त्याग और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बकरीद का महत्व केवल बलिदान तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह हमें यह भी सिखाता है कि हमें अपनी प्रिय वस्तुओं को अल्लाह के रास्ते में त्यागने के लिए तैयार रहना चाहिए। यह त्योहार हमें परस्पर प्रेम, सद्भावना, और सहायता का पाठ पढ़ाता है। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि बलिदान और सेवा में ही सच्ची खुशी और संतोष निहित है। बकरीद का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सामाजिक और मानवीय मूल्यों को भी प्रकट करता है। यह हमें त्याग, निष्ठा, और सामाजिक सेवा के महत्व को समझने का अवसर प्रदान करता है। बकरीद का त्योहार वास्तव में एक ऐसा पर्व है जो हमें आपस में जोड़ता है और प्रेम, भाईचारे और इंसानियत के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मंत्री ने कहा कि  गढ़वा में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिलता है। यहां सभी धर्म के लोग आपस में मिल जुल कर एक दूसरे का त्यौहार मनाते हैं। वे ऊपर वाले से यही प्रार्थना करते हैं कि यहां आपसी एकता, भाईचारा एवं सद्भावना हमेशा बनी रहे। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, मदनी खान, मासूम खान, डॉ असजद अंसारी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!