सरना धर्म कोड की मांग को लेकर गढ़वा में आदिवासी समाज का ऐतिहासिक आंदोलन

Location: Garhwa

गढ़वा: सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में गढ़वा में आदिवासी समाज ने विशाल जुलूस और धरना प्रदर्शन किया। टाउन हॉल से निकला यह जुलूस चिनिया मोड़ होते हुए नया समाहरणालय पहुंचा, जहां धरना दिया गया। इस आंदोलन का नेतृत्व पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर और भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने किया।

मौके पर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार आदिवासियों का अस्तित्व मिटाने की साजिश कर रही है। 12 प्रतिशत आदिवासी जनसंख्या होने के बावजूद जनगणना के कॉलम में सरना धर्म कोड को जगह नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा से 2020 में प्रस्ताव पारित कर कोड की मांग केंद्र को भेजी गई थी, लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जब तक सरना धर्म कोड लागू नहीं होगा, तब तक जनगणना नहीं होने दी जाएगी।

भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि केंद्र सरकार आदिवासी समाज को कमजोर समझने की भूल न करे। अगर कोड लागू नहीं हुआ, तो पूरे देश में आदिवासी समाज उग्र आंदोलन करेगा। झामुमो हर हाल में आदिवासियों के हक की लड़ाई लड़ेगा।

धरना में तुलसी सिंह खेरवार, चैतू सिंह खेरवार, राजन उरांव, भोला सिंह, जेपी मिंज, श्रवण सिंह खरवार, बनारसी सिंह खरवार, कबूतरी देवी, कमोदा देवी, नन्दलाल सिंह खरवार, रेखा चौबे, शरीफ अंसारी, मनोज ठाकुर, चंदन जयसवाल, अमित सिंह  समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    चैनपुर के बंधुआ गांव में हिंसक हमला, गोली और चाकूबाजी में तीन घायल

    चैनपुर के बंधुआ गांव में हिंसक हमला, गोली और चाकूबाजी में तीन घायल

    गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

    गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

    शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    कुशमही विवाद: एसडीओ ने की जांच, 12 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

    कुशमही विवाद: एसडीओ ने की जांच, 12 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

    होटल गार्ड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    होटल गार्ड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सर्पदंश के बाद युवक गढ़वा रेफर

    सर्पदंश के बाद युवक गढ़वा रेफर
    error: Content is protected !!