समाजसेवा और सुशासन की प्रतीक रहीं अहिल्याबाई होलकर को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

Location: Garhwa

गढ़वा। भाजपा जिला कार्यालय में समाज सुधारिका एवं प्रखर शासिका महारानी अहिल्याबाई होलकर की जन्म जयंती सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और सम्मान के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर और वंदे मातरम् गीत के साथ हुई।

कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का जीवन समाज सेवा और न्यायप्रिय शासन का उत्कृष्ट उदाहरण है। वे एक कुशल प्रशासक थीं, जिन्होंने अपने राज्य में जनकल्याण और धर्मस्थलों के संरक्षण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरे कृष्णा सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई ने बिना युद्ध के अपने प्रशासनिक कौशल से राज्य को सशक्त बनाया। उन्होंने मंदिरों, घाटों, कुओं व तालाबों का निर्माण कराया जो बाद में तीर्थ स्थलों के रूप में प्रसिद्ध हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रहित में योगदान देने वाले सभी विभूतियों का सम्मान करती है।

कार्यक्रम को भाजपा नेता विनय चौबे, रघुराज पांडेय, राजीव रंजन तिवारी और मनीष गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने किया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि धनंजय गौड़, भाजपा नेता रामलला दुबे, नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, रितेश दुबे, पवन कुमार, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम, सरोज सिंह, पार्वती सिंह, अलख निरंजन, शुभम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    नाबालिग युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

    7 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मेंटेनेंस कार्य

    error: Content is protected !!