सब्जी बाजार में पानी की घोर किल्लत, सेंटेक्स टंकी बनी दिखावा

Location: Manjhiaon

विदाई

मझिआंव: अंचल राजस्व कर्मचारी संजीव कुमार पांडेय के मझिआंव अंचल से मेराल अंचल स्थानांतरण के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सीओ प्रमोद कुमार ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।


मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र के सब्जी बाजार में पानी की घोर किल्लत है। दुर्गा मंदिर के सामने बाजार समिति परिसर में नगर पंचायत द्वारा लगाया गया सेंटेक्स टंकी वर्षों से शोपीस बनकर रह गया है। टंकी में पानी नहीं होने के कारण सब्जी विक्रेताओं और बाजार में आने-जाने वाले लोगों को गर्मी में भारी परेशानी हो रही है।

सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि जब-जब अखबारों में खबर प्रकाशित होती है, टंकी में एक-दो दिन के लिए पानी डाला जाता है, फिर उसे बंद कर दिया जाता है। बार-बार शिकायत के बावजूद टंकी को नियमित रूप से चालू नहीं किया गया। नगर पंचायत द्वारा हर सब्जी दुकानदार से ₹10 टैक्स वसूला जाता है, लेकिन सुविधाएं नहीं दी जातीं। बाजार में कचरे का अंबार है, जिसे दुकानदार खुद साफ कर दुकान लगाने को मजबूर हैं।

सब्जी विक्रेता दिलीप पाठक, आनंद कुमार मेहता, कन्हाई मेहता, अवधेश कुमार मेहता, सूरजमल मेहता सहित अन्य ने मांग की है कि टंकी को अविलंब चालू किया जाए और उसमें नियमित पानी की व्यवस्था हो।

दुर्गा मंदिर के पुजारी अशोक पाठक ने बताया कि मंदिर के बोरिंग से पहले कभी-कभी टंकी में पानी डाला जाता था, लेकिन अब टंकी में कभी पानी नहीं आता।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!