विद्यालय निरीक्षण में मिली लापरवाही, बीईईओ ने जताई नाराजगी

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर: प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरडीहा में सोमवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (BEEO) विजय कुमार पांडेय ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक शिक्षिका आशा कुमारी को मोबाइल चलाते देखा गया, जिस पर बीईईओ ने कड़ी फटकार लगाई और कहा कि विद्यालय में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका रूबी कुमारी से विद्यालय विकास मद की राशि के उपयोग के बारे में पूछताछ की गई। जानकारी देने पर पता चला कि राशि निकाली जा चुकी है और विद्यालय में रखी गई है। बीईईओ ने प्रथम दृष्टया राशि के गबन की आशंका जताई।

विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति मात्र 50% पाई गई, जिस पर असंतोष व्यक्त करते हुए बीईईओ ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं।

उन्होंने कहा कि विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था बेहद खराब है और यदि शिक्षकों के कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अकाउंटेंट अमित कुमार, प्रधानाध्यापिका रूबी कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

इधर, बीईईओ के जाने के बाद भी विद्यालय में कोई सुधार नहीं देखा गया। शिक्षिका मोबाइल चलाने में व्यस्त रहीं और बच्चे इधर-उधर खेलते नजर आए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!