सदर अस्पताल में पुण्यतिथि पर मरीजों के बीच सेवा कार्य, फल और ब्रेड का वितरण

गढ़वा :जिले के आर बी क्योर क्लिनिक के निदेशक डॉ. आर. रत्न प्रिया ने अपने स्वर्गीय पिता उमेश प्रसाद सोनी एवं माता नगीना देवी की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर मानव सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। रविवार को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल एवं ब्रेड का वितरण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. रत्न प्रिया ने कहा कि उनके माता-पिता सदैव सेवा और परोपकार को सर्वोच्च मानते थे। उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज के जरूरतमंदों के बीच मदद पहुंचाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है, और भविष्य में भी वे ऐसे कार्य करते रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में आत्मीयता और सेवा का भाव देखने को मिला। फल और ब्रेड पाकर मरीजों के चेहरे खिल उठे। मरीजों एवं उनके परिजनों ने इस मानवीय पहल के लिए डॉक्टर और उनके सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

सेवा कार्यक्रम में डॉ. विकास केशरी, डॉ. नौशाद आलम, पीयूष सोनी, ख्याति सोनी समेत अन्य सहयोगी भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मरीजों को भोजन सामग्री वितरित की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

कार्यक्रम के समापन पर डॉ. रत्न प्रिया ने सभी सहयोगियों और सदर अस्पताल प्रबंधन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार के छोटे-छोटे सेवा कार्य भी समाज में सकारात्मक संदेश फैलाते हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 12 दिनों में 2257 किमी यात्रा कर 35 हजार लोगों को किया जागरूक

    गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 12 दिनों में 2257 किमी यात्रा कर 35 हजार लोगों को किया जागरूक

    नवयुवक क्लब के संरक्षक जगनारायण विश्वकर्मा के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

    नवयुवक क्लब के संरक्षक जगनारायण विश्वकर्मा के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

    मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ निकली भव्य नगर भ्रमण रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    असना जरही मदरसा चौक से सूखनदी तक सड़क मरम्मत का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन

    असना जरही मदरसा चौक से सूखनदी तक सड़क मरम्मत का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन
    error: Content is protected !!