सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल का निरीक्षण, छठ महापर्व को लेकर विधायक ने दिए निर्देश

Location: कांडी

कांडी। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह ने रविवार को सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल का दौरा किया। आगामी छठ महापर्व के आयोजन को लेकर उन्होंने स्थल का निरीक्षण किया और समिति सदस्यों के साथ बैठक की।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने छठ घाटों की सफाई, मेला मैदान व टेंट की व्यवस्था, रोशनी और पेयजल आपूर्ति को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को आने-जाने में असुविधा न हो, इसके लिए नदी किनारे एक अतिरिक्त और अस्थायी सीढ़ी का निर्माण किया जाएगा।

विधायक ने कहा कि छठ पर्व के दौरान यहां लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए। इसके लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती तथा समिति के स्वयंसेवकों की मदद से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

पूजा व्यवस्था को लेकर भी विधायक ने निर्देश दिए कि सूर्य मंदिर और भगवती मंदिर सहित सभी मंदिरों में पुजारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए ताकि व्रतियों को कोई परेशानी न हो।

इस अवसर पर समिति के सचिव मुरलीधर मिश्र, विधायक प्रतिनिधि अतीस सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण सिंह, विभूति नारायण द्विवेदी, नवल किशोर तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!