भाजपा मीडिया प्रभारी का झामुमो पर आरोप, कहा- विकास कार्यों का झूठा श्रेय ले रहा है विपक्ष

Location: Garhwa

गढ़वा:

गढ़वा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो पर आरोप लगाया है कि पार्टी गढ़वा में विकास कार्यों का झूठा श्रेय लेकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण जैसे कार्यों को लेकर झामुमो सोशल मीडिया पर प्रचार कर रहा है, जबकि ये कार्य भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी और सांसदों के प्रयासों से हो रहे हैं।

रितेश चौबे ने आरोप लगाया कि झामुमो सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य ठप हैं और जनता की बुनियादी योजनाएं जैसे वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन तक प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा में भाजपा विधायक विपक्ष में रहते हुए भी लगातार विकास के लिए सक्रिय हैं।

चौबे ने कहा कि जनता अब भ्रमित नहीं होगी और झामुमो के प्रचार की सच्चाई जान चुकी है। उन्होंने दावा किया कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों में झामुमो की कोई भूमिका नहीं है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!