सुशील कोरबा हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Location: चिनियां

चिनिया थाना क्षेत्र के सुशील कोरबा हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने रविवार को कर दिया। रंका डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि हत्या के आरोप में तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित कुमार यादव, कोमल यादव और संतोष यादव शामिल हैं।

मृतक सुशील कोरबा (22), पिता राजेंद्र कोरबा, का शव 17 अक्टूबर को कुसुमदामर के झाड़ी से क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद हुआ था। मामले में मृतक के पिता द्वारा हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि 12 अक्टूबर की रात करीब 3 बजे सुशील कोरबा गढ़वा से कार्यक्रम देखकर लौटा था। वह अभियुक्त रोहित यादव के बथान पर पहुंचा, जहां रोहित ने उसे भैंस चोरी के संदेह में पकड़ लिया और शोर मचाया। इसके बाद कोमल यादव और संतोष यादव भी वहां पहुंचे और तीनों ने मिलकर लाठी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव को झाड़ी में फेंक दिया गया और सबूत छिपाने के लिए मृतक का कपड़ा, मोबाइल और चप्पल उसके भाई मुकेश कोरबा को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तीन लाठियां, कपड़ा, मोबाइल और चप्पल बरामद कर लिया है।

गिरफ्तारी टीम में डीएसपी रोहित रंजन सिंह, इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम, थाना प्रभारी अमित कुमार, एसआई राधेश्याम राम, एएसआई संतोष कुमार, ओमप्रकाश और मोहन सिंह शामिल थे। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Deepak Prasad

    Location: Chiniya Deepak Prasad is reporter at आपकी खबर News from Chiniya

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!