सतबहिनी झरना तीर्थ में 14 से 16 जनवरी तक मकर संक्रांति का विराट मेला, रजत जयंती मानस महायज्ञ की तैयारी शुरू

Location: कांडी

कांडी। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में मकर संक्रांति के चौथे विराट मेले की तैयारी जोरों पर है। यह मेला 14 जनवरी से शुरू होकर 16 जनवरी तक चलेगा। मेले में झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक शामिल होंगे।

मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति ने मेले की व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। समिति के सचिव पंडित मुरलीधर मिश्र ने बताया कि सूर्य के उत्तरायण होने की खुशी में लगने वाला यह मेला सतबहिनी झरना तीर्थ की पहचान है। श्रद्धालु यहां झरने में स्नान, नौ मंदिरों में पूजा-अर्चना और दान-दक्षिणा करते हैं।
14 जनवरी को मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के तत्वावधान में मानस महायज्ञ की रजत जयंती को लेकर विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह करेंगे। इस अवसर पर महायज्ञ का बैनर और पोस्टर जारी किया जाएगा।
श्रद्धालु झरने में स्नान के बाद सतबहिनी भगवती, महादुर्गा, भैरवनाथ, भगवान भास्कर सहित नौ मंदिरों और रहस्यमयी सात मंजिली साधना गुफा में दर्शन करते हैं। 14 और 15 जनवरी को यहां विशेष पूजा-अर्चना के साथ सत्यनारायण कथा का भी आयोजन होगा।

इस वर्ष मेले को भव्य बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य और स्थानीय प्रशासन जुटे हुए हैं। समिति ने आम जनता से सहयोग और सहभागिता की अपील की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!