रतनगढ़ के युवक को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, गढ़वा रेफर

Location: कांडी

गढ़वा :कांडी थाना क्षेत्र के कांडी-मझिआंव मुख्य सड़क पर ओलमा गांव के पास शनिवार को एक पिकअप वैन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में रतनगढ़ गांव निवासी अमेरिका यादव के 25 वर्षीय पुत्र नागेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए

नागेंद्र यादव अपनी बाइक से कांडी से रतनगढ़ जा रहे थे।

विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वैन (नंबर UP64AZ5242), जिसमें सरिया लदा हुआ था, ने उन्हें टक्कर मार दी।

नागेंद्र यादव अचेत अवस्था में सड़क पर गिरे पाए गए।

ग्रामीणों ने घायल नागेंद्र को कांडी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया

घटना की सूचना पर कांडी थाना के एएसआई रघुवंश महतो ने पिकअप वैन को जब्त कर थाना लाय

ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंताएं व्यक्त की हैं और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!