गढ़वा अनुमंडल में कांडी प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की सुनवाई

गढ़वा :कांडी प्रखंड के प्रमुख सत्येंद्र पांडेय के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान 18 जनवरी 2025 को होगा। पंचायत समिति के सदस्यों को नियमानुसार नोटिस जारी कर दिया गया है।

सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह पीठासीन अधिकारी संजय कुमार ने जानकारी दी कि नियमानुसार अविश्वास प्रस्ताव पर 15 दिनों के अंदर कार्रवाई की जाती है। इसी के तहत 18 जनवरी को चर्चा और मतदान के लिए तिथि तय की गई है।

चर्चा और मतदान गढ़वा अनुमंडल कार्यालय के सभा कक्ष में शनिवार, पूर्वाह्न 11:00 बजे होगा। पंचायत समिति के सदस्यों को प्रपत्र ‘ख’, नियम 3 (VII) के तहत सूचना दी गई है।

सांसद और विधायकों को सूचना

पलामू लोकसभा सांसद, विश्रामपुर विधायक, और भवनाथपुर विधायक को भी लिखित सूचना भेजी गई है।

सांसद और विधायक स्वयं उपस्थित हो सकते हैं या अपने प्रतिनिधि को भेज सकते हैं।

हालांकि, अधिकृत प्रतिनिधि को सदन की गिनती में शामिल किया जाएगा, लेकिन उन्हें मतदान का अधिकार नहीं होगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप
    error: Content is protected !!