सगमा में हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति नारों से गूंजा माहौल

Location: सगमा

सगमा, गढ़वा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सगमा मंडल के द्वारा “हर घर तिरंगा” यात्रा का आयोजन किया गया। सगमा प्रभारी सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी अपने हाथों में तिरंगा ध्वज थामे भारत माता की जय और देश के स्वतंत्रता सेनानी अमर रहें के नारों से वातावरण गुंजायमान कर रहे थे।

तिरंगा यात्रा सगमा स्थित खैर बाबा से प्रारंभ होकर ब्लॉक मोड़ होते हुए बाजार तक निकाली गई। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, पार्टी के वरिष्ठ नेता शैलेश कुमार चौबे और मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव शामिल हुए।

इस मौके पर नेताओं ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशवासियों के बीच तिरंगा ध्वज के सम्मान को बढ़ावा देना और स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए वीरों की याद को ताज़ा करना है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रत्येक घर पर तिरंगा ध्वज फहराया जाएगा।

यात्रा में बबलू ठाकुर, राजेश बैठा, राजीव रंजन यादव, मनीशंकर विश्वकर्मा, धर्मेंद्र यादव, धनंजय यादव, सखीचंद प्रजापति, रामप्रताप यादव, बलराम बैठा, रामाशीष यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!