सगमा में दो करोड़ की लागत से उपकेंद्र व बीपीएचयू भवन का विधायक अनंत ने किया शिलान्यास

Location: सगमा

सगमा प्रखंड में शनिवार को स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव ने लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं बीपीएचयू भवन का शिलान्यास विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि उपकेंद्र के निर्माण से सगमा और आसपास के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी और अब लोगों को इलाज के लिए धुरकी या अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा।

विधायक ने कहा कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सगमा को एनएच-75 से जोड़ना उनका संकल्प है और इसे जल्द पूरा किया जाएगा। बिजली कनेक्शन में लगने वाली राशि को लेकर उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर बीपीएल परिवारों को निःशुल्क बिजली कनेक्शन देने की मांग करेंगे।

पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ने नौजवानों का अधिकार छीना और भवनाथपुर में लगने वाले पावर प्लांट को निरस्त कराकर क्षेत्र के युवाओं को छलने का काम किया। विधायक ने कहा कि उनका संकल्प भवनाथपुर में पावर प्लांट स्थापित करने का है, जो पूरा होगा। उन्होंने कहा, “राज्य के मुखिया हेमंत हैं तो हिम्मत है। क्षेत्र की सभी विकास योजनाएँ धरातल पर दिखेंगी।”

कार्यक्रम में झामुमो के वरिष्ठ नेता ताहीर अंसारी ने कहा कि सगमा के लिए दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया गया है और चुनाव के दौरान किए गए वादों को साल 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी।

इस अवसर पर सगमा बीडीओ सतीश भगत, प्रमुख अजय साह, जिपस अंजू गुप्ता, मुक्तेश्वर पांडेय, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष डॉ. हरीदास यादव, कामता प्रसाद, पूर्व जिपस नंद गोपाल यादव, निर्मल पासवान, उपमुखिया मंगलेश यादव, बंसत पाल, विजय यादव, राजेश यादव, सत्येंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!