श्री बंशीधर नगर में घटी अलग-अलग दुर्घटना में सात लोग हुए घायल

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर :- बंशीधर नगर अनुमंडल क्षेत्र में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को अलग अलग सड़क मार्ग में हुए दुर्घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगो के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया जिसमे तीन घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पहला घटना बंशीधर नगर भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर तुलसीदामर घाटी के समीप घटा।जहा कमांडर गाड़ी के चपेट में आने से मोटर साइकल सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल तीनो पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर ग्राम निवासी अशोक भुइया के 13 वर्षीय पुत्र पवन कुमार, राधेश्याम भुइया के 17 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार तथा कामेश्वर पासवान के 38 वर्षीय पुत्र बुधन पासवान का नाम शामिल है। घायल पवन की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने रेफर कर दिया। बताया जाता है कि तीनो घायल भवनाथपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे तुलसीदामर घाटी के समीप विपरीत दिशा से आ रहे कमांडर के चपेट में आ गए। दूसरा सड़क दुर्घटना बंशीधर नगर विशुनपुरा मुख्य मार्ग पर भोजपुर ग्राम के समीप घटा। दो मोटरसाइकल के आमने सामने टक्कर में सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायल होने वालो में विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पिपरी कला ग्राम निवासी नंद किशोर यादव के पुत्र सुदीप यादव तथा उसकी बहन ललिता देवी तथा थाना क्षेत्र के अलकर गांव निवासी बिगन सिंह के पुत्र राजेश सिंह का नाम शामिल है। घटना में घायल राजेश सिंह तथा सुदीप यादव को रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि सुदीप यादव अपनी बहन को लेकर बंशीधर नगर से वापस लौट रहा था वही राजेश सिंह अपनी भतीजी का पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाकर वापस लौट रहा था। भोजपुर गांव में आमने सामने के टक्कर में सभी घायल हो गए। तीसरा घटना उसी मार्ग पर भोजपुर गांव में घटा जहा सड़क पर गाय आ जाने के कारण थाना क्षेत्र के कधवन गांव निवासी जैनुल अंसारी का पुत्र सदाम अंसारी घायल हो गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!