बंशीधर नगर में भाजपा का अभिनंदन विजय संकल्प सभा 12 को

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर:- 12 जुलाई को श्री बंशीधर नगर में भाजपा अभिनंदन विजय संकल्प सभा का आयोजन करेगी। इसकी जानकारी विधायक भानू प्रताप शाही ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।

विधायक ने बताया की डकबंगला परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी और विशिष्ठ अतिथि के रूप में सांसद बीडी राम मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा की कार्यक्रम के दौरान लोकसभा चुनाव के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सभी मंडल के तीन-तीन बूथों के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सभी 502 बूथों के कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जायेगा। विधायक ने बताया की भाजपा चुनाव के बाद सभी विधान सभा क्षेत्रों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को सम्मान देना है। भाजपा कार्यकर्ता काफी कर्मठ हैं।  कार्यकर्ताओं ने चिलचिलाती धूप में कठिन परिश्रम कर भाजपा को विजय दिलाते हुए मोदी जी को लगातार तीसरी बार पीएम बनाने का काम किया है। इन्हीं कार्यकर्ताओं के बदौलत आगामी विधान सभा चुनाव में जनविरोधी हेमंत सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंक भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया जाएगा। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, जिला कार्यसमिति सदस्य अनिल चौबे, विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, अशोक सेठ,  मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, विकास पांडेय, संजीत तिवारी, दिलीप यादव, अशोक सिंह, सखी चंद्र प्रजापति सहित कई लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

News You may have Missed

पलामू समाचार

पलामू समाचार

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
error: Content is protected !!