श्री बंशीधर नगर गायत्री शक्तिपीठ में विचार गोष्ठी, धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। नगर पंचायत क्षेत्र के जंगीपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में आगामी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों तथा गायत्री शक्तिपीठ के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड समन्वयक अजीत कुमार चौबे ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के स्मरण के साथ हुआ। इसके बाद गायत्री परिवार के सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा शक्तिपीठ के विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।
प्रखंड समन्वयक अजीत कुमार चौबे ने आगामी 22 सितंबर को राजकीय उच्च विद्यालय, श्री बंशीधर नगर में आयोजित श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक आयोजन में गायत्री परिवार के सदस्य सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने बताया कि श्री खाटू श्याम से संबंधित कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री शक्तिपीठ से किया जाएगा। इस दौरान शक्तिपीठ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण बंशीधर मंदिर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को शाम चार बजे से सुहागिन महिलाओं के महापर्व हरतालिका तीज व्रत का पूजन भी किया जाएगा।
गोष्ठी में धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करने की अपील की गई। साथ ही शक्तिपीठ में नियमित रूप से आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर अनिल लाल अग्रवाल, जोखू प्रसाद, राम प्रसाद कमलापुरी, अशोक प्रसाद गुप्ता, परिव्राजक ललसू राम, अखौरी ज्योतिम प्रसाद, डॉ. सतीश कुमार, युवा समन्वयक शुभम जायसवाल, प्रदीप शर्मा, अमर जायसवाल, राजेश जायसवाल, शुभम कुमार, अनीता देवी, इंद्रावती देवी, सृष्टि कुमारी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
अंत में गायत्री मंत्र एवं शांति पाठ के साथ विचार गोष्ठी का समापन किया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    नालियों पर ढक्कन नहीं होने से हादसे का खतरा, लोगों ने नगर पंचायत से कार्रवाई की मांग

    नालियों पर ढक्कन नहीं होने से हादसे का खतरा, लोगों ने नगर पंचायत से कार्रवाई की मांग

    SIR के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, बीडीओ ने पात्र नागरिकों से की अपील

    SIR के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, बीडीओ ने पात्र नागरिकों से की अपील

    31 वर्षों से चली आ रही दुर्गापूजा इस वर्ष होगी और भव्य, 11 से 19 अक्टूबर तक श्रीराम कथा

    31 वर्षों से चली आ रही दुर्गापूजा इस वर्ष होगी और भव्य, 11 से 19 अक्टूबर तक श्रीराम कथा

    मुसहर समाज की महिला के लिए आशुतोष उपाध्याय ने किया रक्तदान, बचाई जान

    मुसहर समाज की महिला के लिए आशुतोष उपाध्याय ने किया रक्तदान, बचाई जान

    श्री बंशीधर नगर गायत्री शक्तिपीठ में विचार गोष्ठी, धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

    श्री बंशीधर नगर गायत्री शक्तिपीठ में विचार गोष्ठी, धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

    आरके पब्लिक स्कूल की शिक्षा व्यवस्था की सराहना, बसों में खामियों पर मांगा स्पष्टीकरण का इंतजार

    error: Content is protected !!