विश्वकर्मा जयंती महोत्सव, भव्य भंडारा और झांकी का आयोजन

Location: Garhwa

गढ़वा : माघ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि, 10 फरवरी (सोमवार) को विश्वकर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन गढ़वा शहर के नगवां में भव्य रूप से किया गया। इस आयोजन में विशाल भंडारा, झांकी और भक्ति संध्या का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

आयोजक आजसू जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रस्तावित विश्वकर्मा मंदिर के भूमि स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन के साथ हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

दोपहर 1:00 बजे से भंडारा का आयोजन किया गया, जो देर रात 10:30 बजे तक चला। इसमें हजारों श्रद्धालुओं, महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया और भगवान विश्वकर्मा का प्रसाद ग्रहण किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे श्रद्धालु

रात 8:30 बजे उत्तर प्रदेश से आए सुप्रसिद्ध कलाकारों ने नृत्य-नाटिका और झांकी प्रस्तुत की। राधा-कृष्ण नृत्य, भक्ति गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां और झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जिनमें मंदिर भूमि दानदाता कौलेशरी कुंवर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि रिंकू तिवारी, आजसू नेता शंकर प्रताप विश्वकर्मा, समाजसेवी दौलत सोनी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, विक्रांत विश्वकर्मा, भाजपा नेता सुरेंद्र विश्वकर्मा, अधिवक्ता पंकज विश्वकर्मा, डॉक्टर दिलीप शर्मा, देवानंद शर्मा, विश्वनाथ शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका योगदान

आयोजन समिति में आजसू जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, अध्यक्ष प्रभु विश्वकर्मा, अश्वनी शर्मा, छोटू विश्वकर्मा, सुशील शर्मा, बबलू शर्मा, गौतम शर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, संतोष शर्मा सहित कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

श्रद्धालुओं ने भंडारे के स्वादिष्ट भोजन, भक्ति-कीर्तन और नृत्य-नाटिका का भरपूर आनंद लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!