विश्व रक्तदान दिवस पर ‘जायंट्स आस्था’ सहित समाजसेवी संस्थाएं सम्मानित

Location: Garhwa

गढ़वा: विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, गढ़वा द्वारा एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में गढ़वा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार और नगर परिषद चेयरमैन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर गढ़वा जिले की उन सभी समाजसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया, जो रक्तदान के क्षेत्र में लगातार सराहनीय योगदान दे रही हैं। इन्हें शील्ड देकर सम्मानित किया गया। ‘जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था’ को भी, पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी उनके समर्पित कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

जायंट्स आस्था गढ़वा की ओर से रेड क्रॉस सोसाइटी को दिल से धन्यवाद दिया गया। संस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने बताया कि आस्था ग्रुप 2013 से लगातार जरूरतमंदों के लिए रक्त उपलब्ध कराता आ रहा है और आगे भी यह सेवा और समर्पण जारी रहेगा। उन्होंने कहा, “हमारी टीम हमेशा इस संकल्प के साथ खड़ी रहती है कि रक्त की कमी से किसी की जान न जाए। यह सम्मान हमारी पूरी टीम और उन दानदाताओं को समर्पित है, जो आपात स्थिति में आगे आकर रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचाते हैं।”

इस कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी, जायंट्स ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य तथा गढ़वा के सभी प्रमुख एनजीओ के प्रतिनिधि मौजूद थे। प्रमुख उपस्थिति में अलख नाथ पांडेय, नंद कुमार गुप्ता, डॉ. मुरली प्रसाद गुप्ता (मिलाप हॉस्पिटल), डॉ. अरशद अंसारी, अमित शर्मा (उपाध्यक्ष), आलोक कुमार, बसंत कुमार, और प्रेम प्रकाश गुप्ता आदि शामिल रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!