विधायक के खिलाफ जेएमएम का मोर्चा, जल्द होगा बड़ा आंदोलन

गढ़वा जिला के झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने अपने बरवाडीह आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने गढ़वा के विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए। नितेश सिंह ने कहा कि 2024 के आम चुनाव के बाद से गढ़वा की जनता ठगा महसूस कर रही है। विधायक के कामकाज की तुलना नक्सली और गुंडा मानसिकता से करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सतेंद्र तिवारी कमीशन लिए बिना विकास कार्य नहीं होने देते और काम रुकवा देते हैं।
नितेश सिंह ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय विधायक ने लखना गांव में हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने का प्रयास किया था। उन्होंने इस घटना की सीआईडी जांच की मांग की।
उन्होंने विधायक पर ठेकेदारों से दुर्व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह उनके संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ है। साथ ही, उन्होंने कहा कि विधायक खुद अलकतरा घोटाले के आरोपी हैं और दूसरों पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगा रहे हैं।
नितेश सिंह ने कहा कि जेएमएम इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगा और उग्र आंदोलन करेगा। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि जब तक जेएमएम की सरकार है, लोग भयमुक्त होकर काम कर सकते हैं
जेएमएम नेता संजय गौतम ने भी विधायक की कड़ी आलोचना की और कहा कि संवैधानिक पद पर रहते हुए गाली-गलौज करना अनुचित है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर विधायक का दुर्व्यवहार बंद नहीं हुआ, तो वे संविधान का पालन करते हुए बड़ा आंदोलन करेंगे।
पार्टी नेताओं ने प्रशासन, ठेकेदारों और आम जनता के साथ विधायक के दुर्व्यवहार को लेकर गुस्सा जाहिर किया और कहा कि अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!