अमित शाह की बर्खास्तगी की मांग को लेकर गढ़वा में प्रतिवाद सभा

गढ़वा : भाकपा माले ने राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका इस्तीफा मांगा। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रखंड परिसर से सड़कों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अस्पताल चौक, चिनिया मोड़, रंका मोड़ होते हुए घंटाघर पहुंचे, जहां प्रतिवाद सभा आयोजित की गई।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के नेताओं ने कहा,
“गृह मंत्री अमित शाह की अपमानजनक टिप्पणी देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि पीएम मोदी संविधान का सम्मान करते हैं, तो अमित शाह को बर्खास्त करें।”
नेताओं ने चेतावनी दी कि वामपंथी दल संविधान और दलित, आदिवासी, महिलाओं, अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए आंदोलन तेज करेंगे।
भाकपा माले ने भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक क्षेत्र की जनता को अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, जो भाजपा की जनविरोधी सोच को दर्शाता है।
सभा को जिला सचिव कालीचरण मेहता, राज्य कमिटी सदस्य सुषमा मेहता, अख्तर अंसारी, लालमुनि गुप्ता, कामेश्वर विश्वकर्मा, और संजय चंद्रवंशी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अख्तर अंसारी ने किया।
प्रदर्शन में सैकड़ों महिला और पुरुष शामिल हुए, जिनमें फूलकुमारी देवी, सुनीता देवी, सूरतमनो देवी, संजीत मेहता, और रामराजी महतो प्रमुख थे।
यदि अमित शाह को पद से नहीं हटाया गया, तो संविधान और दलित-आदिवासी समाज की रक्षा के लिए आंदोलन और तेज किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल
    error: Content is protected !!