वार्ड नंबर 4 स्थित मझिआंव खुर्द गांव में बुधवार की रात्रि में दो घरों में हुई चोरी,एक लाख रुपये नगद सहित 5 लाख रुपए के गहनों की हुई चोरी

Location: Manjhiaon


मझिआंव: प्रतिनिधि :चोरों ने दो घरों से ही नगद सहित लाखों रुपए की आभूषण चुराये: जांच में जुटी पुलिस : थाना क्षेत्र के नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या चार स्थित मझिआंव खुर्द गांव में मुख्य सड़क स्थित राधा कृष्ण बालिका विद्यालय के समीप रामरेखा मेहता एवं अरविंद कुमार के घर में बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने नगद सहित लाखों रुपए के आभूषण चुराने का मामला प्रकाश में आया है। इधर भुक्तभोगी अरविंद कुमार की पत्नी सविता देवी ने बताई की बुधवार के शाम अपने पुत्र आर्यन कुमार के साथ घर पर छोड़कर अपने रिस्तेंदार के यहां गई थी। गुरुवार के सुबह पड़ोसी के द्वारा फोन कर मुख्य दरवाजे का ताला टूटने की जानकारी दी गई। उसके पश्चात हम लोग अपने घर लौटने के बाद देखें की मुख्य ग्रिल का ताला टूटा हुआ है। और घर के अंदर गोदरेज में रखा ₹10000 रुपए नकद सहित कान की बाली,झुमका, मंगलसूत्र,गले का चैन सहित अन्य आभुषणों की चोरी हो गई। जिसका किस्मत लगभग ₹2 लाख बताई गई।
वही अरविंद कुमार के घर से सटे भुक्तभोगी रामरेखा मेहता के पुत्र विकास मेहता ने जानकारी देते हुए बताया मेरी मां का बनारस के किसी निजी अस्पताल में पिछले एक माह से इलाज चल रहा है।मेरे पिताजी रामरेखा मेहता भी वाराणसी साथ में है। मैं घर में अकेला था।भय के कारण मैं अपने दोस्त के घर में सोया था। सुबह में घर आने के बाद देखा कि घर के मेंन दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखने से पता चला कि गोदरेज में रखा 80 हजार रुपए नकद सहित मां का लगभग 3 लाख रुपये का गहना चोरी हो गया है।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही एसआई संजय मुंडा एवं चंदन प्रधान पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी हासिल कर छानबीन शुरू कर दी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जिसकी जांच पड़ताल पुलिस द्वारा की जा रही है ।इस संबंध में एस आई संजय मुंडा ने बताया कि दोनों भुक्त- भोगी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई है ।
इधर घटना की सूचना मिलते ही नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उसके पश्चात पुलिस प्रशासन को अज्ञात चोरों को अविलंब गिरफ्तार करने एवं नगर पंचायत क्षेत्र को भय मुक्त बनाने का आग्रह किया। इस दौरान वार्ड नंबर 4 के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद गीता देवी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!