लगातार बारिश से गिरा खपरैल मकान, बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य

Location: Manjhiaon

मझिआंव। नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमर में रविवार देर शाम लगातार बारिश के कारण नागेंद्र पांडेय का खपरैल मकान भरभरा कर गिर गया। हादसे के वक्त घर में मौजूद चार लोग बाल-बाल बच गए।

पीड़ित नागेंद्र पांडेय ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते उनका खपरैल मकान काफी जर्जर हो चुका था। किसी तरह प्लास्टिक डालकर गुजारा कर रहे थे, लेकिन रविवार देर शाम मकान अचानक गिर गया। उन्होंने बताया कि घटना के समय उनकी पत्नी, दो बहुएं और एक भतीजी घर के अंदर बैठी थीं। अचानक मकान के गिरने की आहट पाकर सभी किसी तरह भागकर जान बचाने में सफल रहीं।

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत द्वारा उन्हें आवास आवंटित किया गया है, लेकिन अब तक राशि नहीं मिलने के कारण वह मकान का निर्माण नहीं करवा पाए हैं। फिलहाल वे किसी तरह जीवनयापन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नी, बच्चे, नाती-पोते सहित कुल सात लोगों के परिवार के साथ इसी मकान में रह रहे थे। भगवान का शुक्र है कि घटना के समय नाती-पोते घर के अंदर नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत की मनमानी के कारण गरीबों को आवास योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है, जो उनके साथ अन्याय है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!