रेजो गांव में सेविका का चयन, आश्रित नेहा कुमारी को मिला मौका

Location: Meral

मेराल (प्रतिनिधि): प्रखंड के रेजो गांव स्थित हरिजन टोला आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया पंचायत की मुखिया फुलमंती देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। चयन से जुड़ी जानकारी प्रधान सहायक मुरारी मिश्रा ने पढ़कर सुनाई।

झारखंड सरकार द्वारा महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की सेविका-सहायिका नियमावली में संशोधन के बाद पहली बार सेविका-सहायिका के आश्रितों को चयनित करने का प्रावधान किया गया है। नियमावली के अनुसार, यदि सेविका या सहायिका की कार्यकाल के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो उनके आश्रित को पद पर चयनित किया जा सकता है। इसके लिए मृत्यु के तीन महीने के भीतर बाल विकास परियोजना कार्यालय में आवेदन देना अनिवार्य है।

इसी नियमावली के तहत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सह बीडीओ सतीश भगत और पर्यवेक्षक अंचलाधिकारी यशवंत नायक की उपस्थिति में आश्रित नेहा कुमारी (पति: आर्यन कुमार) को सेविका पद पर चयनित किया गया।

इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका मीना देवी, वार्ड सदस्य राजू पासवान, सुनील बैठा, हृदय ठाकुर, केशवर राम, हृदयानंद प्रसाद और राजन कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!