राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौता से सुलझा टाइटिल सूट का मामला

Location: Shree banshidhar nagar

बेंच ने उभयपक्षों को माला पहनाकर कोर्ट से विदा किया

सगे भाइयों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर चल रहा था केस

श्री बंशीधर नगर : अनुमंडलीय सिविल कोर्ट में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबे समय तक चलने वाला टाइटिल सूट मामला का सुलह के माध्यम से निष्पादित हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत में सब जज वन अरविंद कच्छप एवं अमर प्रकाश पांडेय की बेंच में मामले का निष्पादन होने के बाद बेंच ने वादी एवं प्रतिवादी दोनों पक्षों के लोगों को माला पहनाकर कोर्ट से विदा किया।
जानकारी के अनुसार खरौंधी प्रखंड अंतर्गत करीवाडीह गांव निवासी वादी जानकी ठाकुर बनाम प्रतिवादी बाबूलाल ठाकुर एवं रामधनी ठाकुर के बीच अनुमंडल सिविल कोर्ट में सब जज वन अरविंद कच्छप के न्यायालय में टाइटिल सूट चल रहा था। जिसका निष्पादन वादी एवं प्रतिवादी के बीच सुलह समझौता के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ।

क्या था मामला
वादी जानकी ठाकुर, प्रतिवादी बाबूलाल ठाकुर एवं रामधनी ठाकुर तीनों आपस में सगे भाई हैं। हाल सर्वे में 5 एकड़ 25 डिसमिल का फाइनल खतियान बाबूलाल ठाकुर के नाम से बन गया था। खतियान बनने के बाद तीनों भाइयों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद होने पर विगत वर्ष 26 जून 2024 को कोर्ट में टाइटिल सूट संख्या 23/2024 दायर हुआ था। भाइयों के बीच आपसी विवाद होने के कारण कोर्ट द्वारा सुलह का सुझाव दिए जाने के बाद सभी भाइयों ने आपसी सहमति से जमीन का बंटवारा कर राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अपने केस का निष्पादन करा लिया। उस मौके पर वादी और प्रतिवादी के साथ साथ वादी के अधिवक्ता वीरेन्द्र कुमार मिश्र, प्रतिवादी के अधिवक्ता संजय कुमार मिश्र उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!