कांडी में शांति समिति की बैठक, होली पर डीजे बजाने पर प्रतिबंध

Location: कांडी

कांडी (गढ़वा): होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को कांडी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने की।

डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध

सीओ राकेश सहाय ने साफ किया कि होली पर्व के दौरान डीजे बजाना प्रतिबंधित रहेगा। यदि डीजे बजाने या उससे किसी प्रकार की क्षति की शिकायत मिलती है, तो आयोजक एवं संचालक दोनों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा

असामाजिक गतिविधियों पर रहेगी कड़ी नजर

थाना प्रभारी ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना भी चल रहा है, इसलिए दोनों समुदायों से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि होली के दौरान जबरन रंग लगाने, हुड़दंग करने या दूसरे समुदाय के लोगों पर जबरदस्ती रंग फेंकने की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई होगी

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट की गाइडलाइंस से अलग हटकर कोई भी आयोजन करने पर संबंधित व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई तय होगी

बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग:

इस अवसर पर महिला एसआई जूली टुडू, एसआई विद्यासागर प्रसाद, अरविंद कुमार सिंह, प्रभारी प्रखंड प्रमुख नारायण यादव, कांडी पंचायत मुखिया विजय राम, रानाडीह पंचायत मुखिया ललित बैठा, शिवपुर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम, घटहुआं पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम, पतरिया पंचायत मुखिया मनोज पासवान, चटनियां पंचायत मुखिया प्रतिनिधि लालू यादव, सरकोनी पंचायत समिति सदस्य योगेंद्र बैठा, शिवपुर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि लवकुश राम, मुर्तजा अंसारी, पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद, समाजसेवी विजय सोनी, विनोद चंद्रवंशी, बाबू खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!