रामपुर में जमीनी विवाद में हुई मौत के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ित परिवार को दी गई सहायता

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • May 24, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू

चैनपुर (पलामू)। थाना क्षेत्र के रामपुर कोशियार पंचायत स्थित रामपुर मेला टांडी में पिछले दिनों हुए जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल लोगों का इलाज मेदनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है।
मृतक के दाह संस्कार के बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय की टीम रविवार को रामपुर पहुंची और पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई। प्रशासन की ओर से मृतक परिवार को 50 किलो चावल, 15 हजार रुपये नकद सहायता, मृत्यु प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन, अंबेडकर आवास, राशन कार्ड एवं पारिवारिक लाभ योजना सहित प्रखंड स्तर से मिलने वाली अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मौके पर अंचलाधिकारी चन्द्रशेखर तिवारी, जीपीएस सूर्य देव राम, पंचायत सेवक राहुल कुमार, राजस्व कर्मचारी संतोष उरांव तथा आवास समन्वयक मौजूद रहे। अधिकारियों ने मृतक परिवार से आधार कार्ड, बैंक पासबुक सहित आवश्यक दस्तावेज लेकर योजनाओं की प्रक्रिया प्रारंभ की।
घटना के बाद फिलहाल रामपुर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दिन-रात छापेमारी अभियान चला रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!