रामनवमी की पूर्व संध्या पर सगमा में ऐतिहासिक बाइक जुलूस, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा): रामनवमी के पूर्व संध्या पर प्रखंड के बीरबल गांव में श्री राम सेवा समिति के तत्वाधान में भव्य और ऐतिहासिक बाइक जुलूस का आयोजन किया गया। इस जुलूस में सैकड़ों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए और पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया।
जुलूस की शुरुआत गांव स्थित देवी धाम से हुई, जहां से श्रद्धालु अपने-अपने वाहनों पर भगवा ध्वज लहराते हुए निकले। यह जुलूस बीरबल, बैलिया, बिलासपुर, मकरी सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः देवी धाम पहुंचकर संपन्न हुआ।
जुलूस के दौरान “जय श्री राम” और “हर हर महादेव” के जयघोष से पूरा प्रखंड गूंज उठा। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और धुरकी थाना की पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रही।
श्री राम सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि देवी धाम में महाबीरी ध्वज की स्थापना कर रात्रि जागरण किया जाएगा। रामनवमी के दिन सुबह पूजा-पाठ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जबकि शाम चार बजे महाबीरी ध्वज के साथ गांव भ्रमण किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में बीरबल गांधी चौक पर सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न गांवों से आए अखाड़ा अध्यक्षों, पंचायत प्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही रामनवमी पूजा का समापन किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!