Location: Shree banshidhar nagar
बंशीधर नगर (गढ़वा): शिक्षा निदेशक के आदेश पर राज्य स्तरीय अनुश्रवण दल ने मुख्य कामेश्वर सिंह के नेतृत्व में उत्क्रमित उच्च विद्यालय जतपुरा और मध्य विद्यालय नगर ऊंटारी का निरीक्षण किया।
सिंह ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि बाल शिशुपंजी का सर्वे हाउस-वाइज टैगिंग के साथ पूरा करें और सभी टोले का कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने आपार आईडी, यू डायस प्लस, और आउटबॉक्स का सत्यापन निष्पादित करने के निर्देश भी दिए।
सिंह ने साप्ताहिक रिले परीक्षा के टॉपर छात्रों को सम्मानित करने और प्रयास कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि एक माह बाद पुनः निरीक्षण किया जाएगा, और दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा।
इस निरीक्षण के दौरान जिला सहायक कार्यक्रम शैलेंद्र कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय पांडेय, जिला कंप्यूटर कोऑर्डिनेटर नीरज गिरी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तहमीना परवीन, बीआरपी श्रीकांत चौबे, प्रकाश कुमार सिंह, सीआरपी प्रशांत कुमार देय, शोभा पांडेय, संजय कुमार सिंह, रिसोर्स शिक्षक शशिकांत पाल, और प्रखंड कंप्यूटर कोऑर्डिनेटर राजकुमार सहित कई शिक्षक मौजूद थे।