राजद संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू, 5 से 11 जून के बीच होगा जिला अध्यक्ष का चुनाव

Location: Garhwa

गढ़वा : जिला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सत्र 2025-2028 के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया रविवार को औपचारिक रूप से शुरू हो गई। प्रदेश राजद की ओर से नियुक्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी (DRO) मोहम्मद शेख खुर्शीद खान और सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी (ADRO) मोहम्मद सैफुल्लाह खान का आगमन गढ़वा के अशोक विहार स्थित राजद जिला कार्यालय में हुआ। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सूरज सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

निर्वाचन पदाधिकारियों ने गढ़वा जिले के सभी 20 प्रखंडों के लिए प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी की घोषणा की। उन्होंने निर्देश दिया कि तय समय सीमा के भीतर सभी प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न कराकर इसकी रिपोर्ट जिला निर्वाचन पदाधिकारी को दी जाए। इसके साथ ही बताया गया कि जिला अध्यक्ष का चुनाव 5 जून से 11 जून के बीच कराया जाएगा, जिसकी तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जमीरुद्दीन अंसारी, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ पासवान, जिला प्रधान महासचिव धर्मराज राम, वरीय उपाध्यक्ष डॉ मुरली प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश्वर गुप्ता, महासचिव महेंद्र पाल, लाल मोहम्मद खान, सचिव विनोद यादव, मकसूद अंसारी, विनोद चंद्रवंशी, अताउर रहमान समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

महिला जिला अध्यक्ष रूदा देवी, शांति देवी, सोनी देवी, नूरजहां खातून, अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष मुकेश राम, साथ ही प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

जिला अध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि राजद गढ़वा संगठन को सशक्त और अनुशासित बनाने की दिशा में यह चुनावी प्रक्रिया मील का पत्थर साबित होगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    नाबालिग युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    श्री शनि देव मंदिर में नौवाँ वार्षिक महा महोत्सव शुरू, भक्ति और श्रद्धा में सराबोर हुआ अहिरपुरवा

    7 से 28 जून तक प्रत्येक रविवार तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, होगा मेंटेनेंस कार्य

    error: Content is protected !!