राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव की तैयारी शुरू, डोर-टू-डोर अभियान चलाएंगे कार्यकर्ता

Location: Ramana

रमना। राजकीय श्री बंशीधर दो दिवसीय महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन और सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को रमना के गुलरही बांध के समीप झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य ताहिर अंसारी ने कहा कि श्री बंशीधर मंदिर में स्थापित भगवान राधा-कृष्ण की प्रतिमा अलौकिक है और ऐसी प्रतिमा पूरी दुनिया में कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही इस महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा दे चुकी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन सहित कई मंत्री शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि सरकार बाबा बंशीधर मंदिर को वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर विचार कर रही है, जिससे श्री बंशीधर नगर और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र का सामाजिक व आर्थिक विकास संभव हो सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 19 मार्च से आयोजित होने वाले महोत्सव को सफल बनाने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को निमंत्रण देने की अपील की।

बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता तुलसी सिंह खरवार, अनुज कुमार, राहित वर्मा, मुन्ना प्रसाद, सुभान अंसारी, विशेश्वर मेहता, रामचंद राम, मुन्ना पासवान, संतोष कुमार यादव, राजेंद्र उरांव, नरेश प्रसाद गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!