पिता के लापरवाही के कारण आधार कार्ड से वंचित 11 वर्षीय बच्चा का स्कूल में नहीं हो पाया है एडमिशन

Location: पलामू

टाइगर मोबाइल के जवान ने पिता से मिलकर बच्चा का आधार कार्ड बनाने की अपील किया

मेदिनीनगर।एक पिता के लापरवाही के कारण अभी तक 11 वर्षीय बच्चा अंजीत कुमार अपना पढ़ाई से वंचित है।पिता की लापरवाही के कारण अभी तक अंजीत कुमार का आधार कार्ड नहीं बन पाया है।जिसके कारण सरकारी स्कूल में उसका नाम दाखिल नहीं हो पाया है।बताते चले की झारखंड सरकार ने लोगो का आधार कार्ड बनवाने के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवा रखी है।इसके बाद भी लापरवाह पिता अंजीत कुमार का आधार कार्ड नहीं बनवा रहा है।अगर अंजीत कुमार का आधार कार्ड बना रहता तो आज वह स्कूल जाने से वंचित नहीं रहता।जानकारी के अनुशार शहर के टिओपी 2 टाइगर मोबाइल के जवान प्रमोद कुमार यादव रविवार की दोपहर पेट्रोलिंग में रेड़मा भीमगड़ा निकले थे।वहां पर पहुंचकर वह अवैध शराब का जांच कर रहे थे।तभी वहां पर उन्हें एक खेलते हुए बच्चे पर नज़र पड़ी। बच्चा का नाम अंजीत कुमार पिता टून्नू राम था। टाइगर मोबाइल के जवान प्रमोद यादव ने अंजीत कुमार से पूछा की पढ़ाई करते हो।तो अंजीत कुमार ने जवाब दिया कि हमारा आधार कार्ड अभी तक नहीं बना है जिसके कारण स्कूल में हमारा एडमिशन नहीं हो रहा है।मालूम हो की अंजीत कुमार के पिता टून्नू राम एफसीआई गोदाम में मजदूरी का काम करते हैं और अवैध शराब का धंधा भी करते हैं। जिसके कारण वह अपने बच्चे अंजीत कुमार के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं।उसके पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।वही मौके पर उपस्थित टाइगर मोबाइल के जवान प्रमोद यादव ने अंजीत के पिता टून्नू राम को कहा कि किसी भी हालत में अंजीत का आधार कार्ड बनवाकर इसका स्कूल में एडमिशन करवाए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!