श्री बंशीधर नगर में उमड़ा होली का जश्न, कपड़ा फाड़ होली में झूमे होलियार, रंगों से सराबोर हुआ पूरा शहर

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) :– अबीर-गुलाल और रंगों का त्योहार होली का पर्व दो दिनों तक श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही उत्साह व धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर की गलियां, चौक-चौराहे और मोहल्ले गुलाल और रंगों से सराबोर दिखे। ढोल-नगाड़ों की थाप और डीजे की धुन पर थिरकते लोगों ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।

पहले दिन धूमधाम से खेली गई पारंपरिक होली

होली के पहले दिन, पूरे शहर में पारंपरिक होली का उल्लास देखने को मिला। लोग सुबह से ही अबीर-गुलाल लेकर निकल पड़े और एक-दूसरे को रंग लगाकर “हैप्पी होली” की शुभकामनाएं दीं। मोहल्लों, गलियों और चौक-चौराहों पर लोग होली के रंग में डूबे रहे। ग्रामीण इलाकों में भी ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक अंदाज में होली खेली गई।

दूसरे दिन कपड़ा फाड़ होली में झूमे युवा, बस स्टैंड बना आकर्षण का केंद्र

होली के दूसरे दिन शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में होली का नजारा देखने लायक था। दोपहर 12 बजे के बाद यहां कपड़ा फाड़ होली खेलने के लिए सैकड़ों युवा जुटे। डीजे की धुन पर मस्ती करते हुए युवाओं ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाया। पानी की फुहारों और पाइप से गिरते रंगीन पानी के बीच दोस्ती, भाईचारा और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिला। युवाओं ने अपने कपड़े फाड़कर हवा में लहराए और बिजली के तारों पर टांगकर अपनी मस्ती का सबूत छोड़ा।

रूठने-मनाने और जबरन रंग लगाने का सिलसिला रहा जारी

होली के रंग में हर कोई रंगा नजर आया। कोई अपनों को मनाने में जुटा था, तो कोई दोस्तों संग मस्ती में डूबा था। जबरन रंग लगाने और दोस्तों को रंग में सराबोर करने का सिलसिला दिनभर जारी रहा। युवाओं के साथ बुजुर्ग भी इस माहौल में शामिल हुए और होली का जमकर आनंद लिया।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, हर चौक-चौराहे पर तैनात रही पुलिस

शहर में होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह पुलिस जवानों के साथ स्वयं संवेदनशील इलाकों में जाकर स्थिति का ज्यादा लेते रहे।

एसडीओ और एसडीपीओ ने दी होली की शुभकामनाएं

शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में होली संपन्न कराने के लिए एसडीओ और एसडीपीओ ने आमजन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शहरवासियों के सहयोग और प्रशासन की सतर्कता से इस बार होली का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। उन्होंने नागरिकों से आगे भी इसी तरह भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!